Teen Taal
About Teen Taal
Teen Taal is a witty, comedy oriented Hindi podcast where three musketeers Kamlesh Kishore Singh, Panini Anand and Kuldeep Mishra talk about various issues with a pinch of humour and fun. The topic of conversation varies from politics, Indian society, jokes, Viral stuff on social media, food, movies and many more. Catch your share of fun every Saturday.
इस पॉडकास्ट के नायक और खलनायक हैं,तीन तिलंगे- कमलेश किशोर सिंह, पाणिनि आनंद और कुलदीप मिश्र. ये तीनों लोग हफ़्ते की घटनाओं पर अतरंगी अंदाज़ में बातें करते हैं, ठहाकों के साथ और अपने अपने biases के साथ. ये पॉडकास्ट सबके लिए नहीं है. जो घर फूंके आपना, सो चले हमारे साथ. यानी वही लोग सुनें जिनका आहत होने का पैरामीटर ज़रा ऊंचा हो. हर शनिवार, आज तक रेडियो पर. जय हो.
Episodes
ज़बरदस्ती का जस्टिस, मधुर हॉर्न की समस्याएँ और आलू कचालू का घमासान : तीन ताल, Ep 52
तीन ताल के 52वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि 'बाबा' और कुलदीप 'सरदार' से सुनिए:
-निक़ाह और विवाह में छिपी आह और मैरेज के रेज पर ताऊ की राय. बाबा ने क्यों कहा कि अब नवरात्र में वो उत्साह कहाँ.
-कोई त्योहार हर साल कुछ दिन आगे-पीछे क्यों हो जाता है? और क्या हो अगर होली नवम्बर में पड़े.
-बाबा को लखीमपुर खीरी की कौन सी दो मिठाईयाँ याद आयीं? दो ध्रुवों में बंट चुके समाज के बीच में ताऊ को वहाँ क्या नज़र आता है और और सरदार ने किस बात पर कहा कि 'हमारा लड़का है ये इम्पोर्टेन्ट है'.
-इस्तीफा देने की नैतिकता को किसकी नज़र लग गयी? लोग बदला न लें तो क्या करें?
-हॉर्न अगर मधुर हो जाए तो क्या सबकुछ गड्डमड्ड हो जाएगा? ताऊ और बाबा के हॉर्न के साथ अनुभव और ताऊ क्यों कई बार बिना हॉर्न बजाए भी लम्बी यात्रा कर लेते हैं? भारत के लोगों को हॉर्न बजाने की आदत किस गाड़ी की वजह से पड़ी.
-अलार्म जिसे लगाता है एक आदमी और जिसे सुन के दौड़ता है दूसरा आदमी. ताऊ का स्नूज़ अलार्म और बाबा का बॉडी क्लॉक. किस तरह अलार्म ने सरदार के कुछ पसन्दीदा गाने उनसे छीन लिए.
-न्योता वाले श्रोता में एक चिट्ठी जिसे तीन लोगों ने मिलकर लिखा है और उनके ताऊ, बाबा और सरदार से सवाल-जवाब. मसलन, आसमान में क्या निहारते थे बचपन में. बाबा फ़ैज़ की किस पंक्ति पर घण्टो व्यख्यान दे सकते हैं और आलू-कचालू पर घमासान.
-देहाती खेलों के किस्से सुनने के लिए नीचे दिए गए क्लिक पर क्लिक करें-
https://podcasts.aajtak.in/comedy/teen-taal/politics-over-bengal-election-and-zomato-delivery-boy-case-1222847-2021-03-15
प्रड्यूसर ~ शुभम तिवारी
साउंड मिक्सिंग ~ सचिन द्विवेदी
अपनी पसंद के पॉडकास्ट सुनने का आसान तरीक़ा, हमें सब्सक्राइब करें यूट्यूब और टेलीग्राम पर. फेसबुक पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.
कन्हैया बनने के टिप्स, सिक्कों के क़िस्से और अक्टूबर का कनफ़्यूजन : तीन ताल, Ep 51
तीन ताल के 51वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि 'बाबा' और कुलदीप 'सरदार' से सुनिए:
- तीन ताल के श्रवण जयंती एपिसोड के बाद सरदार हुए भावुक. बिटिया के ब्याह के बाद की उदासी.
- ठोको ताली वाले सरदार और तीन ताल के सरदार के बीच का फ़र्क़. क्यों अक्टूबर को कमबख्त कहने का मन नहीं करता और अक्टूबर आठवां महीना है या दसवाँ.
- गाँधी के आदर्शवाद की समस्याएँ. ताऊ ने गाँधी को क्यों 'देवता' कहा और सरदार ने क्यों 'जंक्शन' कहा?
- इंटरनेशनल पॉडकास्ट डे के बहाने ताऊ, बाबा और सरदार की पॉडकास्ट यात्रा और कुछ पॉडकास्ट के सुझाव. साथ ही नेताओं को डांस करना चाहिए या नहीं, इस पर ताऊ और बाबा में गहरी असहमति.
- सुबह जेएनयू, शाम को कांग्रेस. वामपंथियों की आख़िरी शरणस्थली कांग्रेस क्यों है?
- ताऊ ने क्यों कहा कि राहुल गांधी वामपंथी विचारक जैसे नज़र आते हैं?
-प्रेम विवाह का निपटारा सिक्का उछालकर करने वाली पंचायत से ताऊ की सहमति. सिक्कों की यादें,आकर्षण और खनखनाहट.
-ताऊ का फ़लसफ़ा, क्यों सिक्का उछालकर जीवन के फ़ैसले लेना सबसे बेहतर. गुल्लक से सिक्का निकालने का सही तरीका क्या? सबसे खूबसूरत सिक्के कहाँ के.
-बिज़ार ख़बर में सेब सा दिखने और केलों सा ज़ायक़ा देने वाले आमों पर बात. राजनीति के पके और अनपके आम. सरदार को आई देरिदा की याद और ताऊ की कविता - आम आदमी है या आदमी ही आम है.
-न्योता वाले श्रोता में गुमला से लेकर अमरीका तक की चिट्ठी. उस श्रोता को प्यार जिन्होंने दिया तीन ताल को 'हेराफेरी' का नाम. भय का निदान और बिड़ला होस्टल की याद.
प्रड्यूसर: शुभम तिवारी
साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
अपनी पसंद के पॉडकास्ट सुनने का आसान तरीक़ा, हमें सब्सक्राइब करें यूट्यूब और टेलीग्राम पर. फेसबुक पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.
श्रवण जयंती पर तीन तालियों के मज़ेदार सवाल, मीडिया के सूत्र और सोमवार की मनहूसियत: तीन ताल, Ep 50
तीन ताल के 50वें (श्रवण जयंती) एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि 'बाबा' और कुलदीप 'सरदार' से सुनिए:
-पिछले एपिसोड में इंजीनियरों को हौंकने पर बाबा पर चलें प्रतिक्रियाओं के बाण. बाबा ने किसे किया तीन ताल का जामवन्त मनोनीत और ताऊ ने किस प्रख्यात समाजसेवी और विचारक की बात कहकर तीन ताल के तकरीबन साल भर के सफ़र को किया याद?
-तीन लोगों की ताल कैसे बन गयी तीन ताल? ताऊ और बाबा एक दूसरे को क्यों छेड़ते हैं?
-श्रवण जयंती पर आई चिट्ठियों के बहाने शहरों के नाम, संयुक्त और एकल परिवारों की करुण कथा का ज़िक्र.
मीडिया के सूत्र क्यों कमज़ोर हुए और सूत्रों के मर जाने से देश का कितना बुरा हुआ?
-ठोकर नहीं खाया तो क्या खाया और क्या सच में समय का अभाव हो गया है? नई पीढ़ी पर संदेह करें या उनसे सीखें और मोबाइल नम्बरों से लोगों की पहचान करते ताऊ, बाबा और सरदार.
-और, तीन ताल में पहली बार न्योता वाले श्रोताओं से ताऊ, बाबा और सरदार की लाइव गपशप. बतरस में शामिल हुए भदोही, लन्दन, अहमदाबाद, बनारस और जम्मू के श्रोता. उनके अनुभव और सुझावों पर बाबा और ताऊ का टेक.
प्रड्यूसर: शुभम तिवारी
साउंड मिक्सिंग: अमृत रेगी
अपनी पसंद के पॉडकास्ट सुनने का आसान तरीक़ा, हमें सब्सक्राइब करें यूट्यूब और टेलीग्राम पर. फेसबुक पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.
iPhone की तेरहवीं, इंजीनियर दिखते क्यों नहीं और उपमुख्यमंत्रियों की दिक़्क़तें : तीन ताल, Ep 49
तीन ताल के 49वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि 'बाबा' और कुलदीप 'सरदार' से सुनिए:
-रेडियो के सामने खड़े होकर जॉर्ज पंचम को सुनने का दर्द और दुविधा. 2021 में कैसे छा गए हैं पंचम दा?
-ताऊ ने क्यों कहा आईफोन का 'तेरहवाँ' संस्करण एकदम ख़तम रहा? ताऊ कैसे आईफोन से 'अनहैपिली मैरिड' हैं?
-विश्वकर्मा पूजा और उसकी विशुद्ध भारतीयता पर बात. इंजीनियर को क्यों कोई क्रेडिट नहीं देता? क्यों इंजीनियर स्टैंड अप कमेडियन हो जाते हैं?
-उप, वाइस और डेप्युटी लोगों की समस्याओं पर बात. 'उप' वाले पदों का सांत्वना पुरस्कार. उपमुख्यमंत्री, उपाध्यक्ष और उपप्रधानमंत्री होने की समस्याएँ. उपराष्ट्रपति क्यों इन तमाम 'उपों' से अलग हैं?
-गुलाब जामुन में रम इंजेक्ट कर खाने वालों को बाबा की सलाह. ताऊ ने क्यों इसे वैक्सीन कहा? कैसे गुलाब जामुन सुविधा की और तीन महीने की मिठाई है.
-हेमन्त सोरेन के एक बयान के बहाने इस पर चर्चा कि कितना अंतर और समानता है बिहार और झारखण्ड में? भोजपुरी और मगही भाषी लोगों पर 'हेमन्त भाई' का उद्वेलित होना कितना सही और ज़ायज़?
-बिज़ार ख़बर में ग़लत पते पर पहुँचे पैसे को चंपत कर जाने वाले भाई साहब. क्यों ताऊ और बाबा लॉटरी न लगने से ख़ुश हैं?
-पेड़े कहाँ के बेहतर? देवघर, मलवा, बनारस, रायबरेली या मथुरा के?
-न्योता वाले श्रोता को ताऊ ने क्यों कहा कि 'मैं छुपाता नहीं हूँ, बताता हूँ पर बताता हूँ ये नहीं बताता हूँ' . बाबा ने क्यों ताऊ को धोनी, सरदार को रोहित शर्मा और खुद को विराट कोहली बताया?
प्रड्यूसर ~ शुभम तिवारी
साउंड मिक्सिंग ~ अमृत रेगी
अपनी पसंद के पॉडकास्ट सुनने का आसान तरीक़ा, हमें सब्सक्राइब करें यूट्यूब और टेलीग्राम पर. फेसबुक पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.
ख़ाक-ए-नशेमन को बोसे क्यों, तालिबानियों का खोया बचपन और हिंदी का हास्य: तीन ताल, Ep 48
तीन ताल के 48वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि 'बाबा' और कुलदीप 'सरदार' से सुनिए:
- ताऊ और सरदार के 'महँगे' माइक पर बाबा का जनेऊनुमा इयरफोन कैसे हावी?
- बाबा, ताऊ और सरदार के फेसबुक, ट्विटर और व्हॉट्सऐप बायो की बातें. क्या हर कव्वाली ग़ज़ल है? ताऊ ने क्यों कहा कि अज़ीज़ मियाँ क़व्वाली में धमकी देते है?
-ताऊ का लोहगढ़ और चम्बल के पानी से कनेक्शन. 'मैंने खाक ए नशेमन को बोसे दिए' के मोह में 'सरदार' की खुद को खोने की ख्वाहिश. ताऊ ने किस तरह 'रिवेंज' की प्रवृत्ति को काबू किया?
-पत्रकारिता मुश्किल पेशा क्यों और बाबा की रिपोर्टिंग के उद्वेलित करने वाले किस्से.
- धर्म को ध्यान से पढ़ने वाले लोग नास्तिक क्यों हो जाते हैं?
-तालिबान से आ रही कौन सी तस्वीरों को ताऊ ने उम्मीदों भरा बताया. झूला झूलते तालिबानियों में बच्चा खोजते ताऊ.
-अफ़ीम का धंधा और धर्म की सत्ता के बीच का साम्य. इस्लाम में शराबबंदी कैसे आई? इस्लाम की सबसे पुरानी जंग 'बैटल ऑफ बदर' की कहानी.
-ताऊ ने क्यों कहा कि तालिबान के लिए बहुत मुश्किल होगा देश चलाना?
-पितृपक्ष से पहले हिन्दी पर बात. खड़ी हिन्दी क्यों हिन्दी नहीं? और भारत की हिन्दी का क्यों एक दिवस नहीं हो सकता. बॉलीवुड की भाषा क्या है?
- क्या 'खड़ी' हिन्दी ने आँचलिक भाषाओं को दबा दिया? इसके पीछे किसकी चाल? लखनऊ को क्यों हिन्दी पसन्द. अनुवाद की अड़चन.
- 'अ बिगनिर्स गाइड टू हिन्दी' में ताऊ और बाबा की पसंद की कुछ हिंदी किताबें जो दसों दिशाओं से आपकी मुलाकात करायेंगी.
-बिज़ार ख़बर में ख़ुद को मुकेश अम्बानी का दामाद बताने वाले दुबे जी को क्यों ताऊ ने कमाल कहा? दुबे जी का उपहास क्यों जायज़ नहीं. अभिनेताओं और नेताओं से 'शाद्यातुर' लोग.
-अच्छी बातें ईश्वर से और गन्दी बातें पादरी से करने वाला समाज और ताऊ ने किस बात पर लिया 'साईं ऑफ रिलीफ'.
- तीन ताल के ढेर सारे श्रोताओं की चिट्ठियां. कहीं सहमति तो कहीं असहमति. और तीन ताल के स्वर्ण जयंती एपिसोड को क्यों ताऊ और बाबा ने 'श्रवण जयंती एपिसोड' का नाम दिया? और उसके लिए 'तीन तालियों' को निमंत्रण,
-तीन ताल के पक्के वाले पंखे, 'तीन तालिये' नाम के whatsapp ग्रुप में शामिल होने के लिए नीचे दिया गया लिंक चटकाएं
https://chat.whatsapp.com/H1IH48xr8lg05OZTckVDv7
प्रड्यूसर ~ शुभम तिवारी
साउंड मिक्सिंग ~ कपिल देव सिंह
ठोकने वाले टीचर, अर्धनग्न विधायक का दस्त-ए-तनहाई और पनीर के पीछे की हिंसा : तीन ताल, Ep 47
तीन ताल के 47वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि 'बाबा' और कुलदीप 'सरदार' से सुनिए:
-'तीन तालिये' व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने का न्योता और वहाँ के आचार-विचार. तीन ताल के पक्के वाले पंखे इस ग्रुप में शामिल होने के लिए नीचे दिया गया लिंक चटकाएं -
https://chat.whatsapp.com/H1IH48xr8lg05OZTckVDv7
-शिक्षक दिवस के बहाने मरकहे और अनकहे मास्टरों के क़िस्से. ताऊ ने क्यों कहा कि उन्हें अच्छा गुरु नहीं मिला और बाबा क्यों ताऊ से इस पर असहमत?
-प्राइवेट स्कूल को पब्लिक स्कूल कह देने का अर्थ संकोच. समाज के हिसाब से शिक्षक होते हैं या शिक्षक समाज गढ़ते हैं?
-ठुकाई ज्यादा पढ़ाई कम कराने वाले 'सर जी'. एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज के नाम पर भौंहें सिकोड़ने वाला समाज और शिक्षक. अनुशासन के डंडे ने किसे क्या बनाया?
-मास्टरों की पिटाई की तकनीकें और उनसे बचने की प्रति-तकनीकें. पाथेर पांचाली का मास्टर जो बाबा को भुलाये नहीं भूलता.
-बिज़ार ख़बर में ट्रेन में अंडरवियर और गंजी पहन टहलते विधायक जी की बात. क्यों बाबा का उनको समर्थन. ताऊ को किस चीज़ पर विधायक से सहानुभूति और कहाँ नहीं.
-लटियन्स में पानी और पेशाब केंद्रों की तलाश और बाबा की निराशा. भारत में सार्वजनिक शौचालय की समस्या.
-अल्मोड़ा से आई अखबार की अजीबोगरीब कतरनें और इस बहाने हिलेरियस हेडलाइंस पर बात.
-मथुरा में शराब-ओ-मांस की बिक्री पर बैन के बहाने 'तामसिक' भोजन के सुख पर बात.
- 'जैसा खाओ अन्न, वैसा होगा मन' ये कहावत कितनी सही? ताऊ ने क्यों कहा कि सबसे अश्लील राज्य आंध्र प्रदेश दिखता है?
-भोजन को पहली बार 'तामसिक' कहने वाले शातिर सात्विकों की बात. सिक और विक का फ़र्क.
-कुपोषण से ग्रस्त समाज में प्रोटीन को कंट्रोल करना कितना ग़लत? शुद्धतावाद की समस्या और टैगोर परिवार की उलझन. नेशन बिल्डिंग में फ़ूड की भूमिका.
-'वर्ड ऑफ द वीक' में समग्रता समेटे 'आद्योपांतीकरण' की बात. इसका मतलब 'ए टू जेड' होता है या 'ए टू वाई'?
-राजस्थान के हनुमानगढ़, लन्दन और अहमदाबाद से आई 'तीन तालियों' की चिट्ठियाँ. बाबा ने क्यों अटल बिहारी वाजपेयी की वह पँक्ति दोहराई, "मैं चाहता हूँ कि राजनीति छोड़ दूँ, राजनीति मुझे नहीं छोड़ती.
गाढ़ी दाढ़ी के क़िस्से, ख़राब सड़कों का उपयोग और मंगलसूत्र खाने वाली गाय : तीन ताल, Ep 46
तीन ताल के 46वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि 'बाबा' और कुलदीप 'सरदार' से सुनिए :
- ताऊ क्यों इन दिनों पुराने गाने सुन रहे हैं और सरदार कौन से मीम के टुकड़े को पहाड़ों में गुनगुना रहे हैं जबकि बाबा इन शास्त्रीय गायकों के साथ रील्स के एक गाने में अटक गए हैं.
- बनारस पर आई एक नई फिल्म जो बाबा ने देखी और उस अंधेरे की बात जो बनारस में व्याप्त हो गया है.
- एक्टरविस्ट स्वरा भास्कर की आस्था पर सवाल कितना ज़ायज़. वामपंथ का कोई भारतीय संस्करण हो सकता है क्या?
- ताऊ ने क्यों कहा कि लुक्खे हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं और हम इनको आत्मसात करने में कितना समावेशी हैं? गृह प्रवेश और पार्टी जैसे कर्मकांड से क्यों परेशान नहीं होना चाहिए और ताऊ क्यों अपने बात बदलते रहते हैं.
- एक पुलिस कॉन्स्टेबल के दाढ़ी रखने की याचिका खारिज़ होने के बहाने दाढ़ियों पर बात. बाबा ने क्यों कहा कि धरती पर दाढ़ी पहले आया और धर्म बाद में?
- ताऊ ने दाढ़ी और धर्म के संबंध को क्यों कॉम्प्लिकेटेड कहा. बाबा ने क्यों कहा दाढ़ी बनाना फ़िज़ूल का काम है और ये एक किस्म की हिंसा है?
- ताऊ को क्यों कभी दाढ़ी बनाने की सलाहियत नहीं हासिल हुई. दाढ़ी के बाल सिर के बाल से कितने अलग और दाढ़ी कटाने को दाढ़ी बढ़ाना क्यों कहा जाता है?
- तालिबान को क्लीन शेव की इज़ाज़त क्यों नहीं? दाढ़ी रखने वालों की सौम्यता और मूँछ रखने वाले सख़्त अनुशासन के पैरोकार क्यों?
- ताऊ ने क्यों कहा कि सिर के बाल बेवफ़ा हैं और दाढ़ी कम बेवफ़ाई करती है. देवताओं को बिना दाढ़ी क्यों दिखाया जाता है? दाढ़ी पर कविता, चुटकुले और व्यंग्य.
- आदिमकाल से अब तक की सड़कों में आए बदलाव, सड़क हेमा मालिनी के गाल की तरह हों या ओम पुरी के गाल की तरह?
- ताऊ और 'मोदी' जी की विकास पर हुई बात और उसमें गडकरी का ज़िक्र. विकास के बहाने 'विकास' की तलाश.
- सड़क में गड्ढे क्यों ज़रूरी हैं और ताऊ ने क्यों कहा कि बुरी सड़कों से ज़्यादा लोग क्यों अच्छी सड़कों से मरते हैं?
- ख़राब सड़कों के अनुभव, रस, अजीबोगरीब रंग, फ़ायदे और उसकी यात्रा का सौंदर्यबोध.
- बिज़ार ख़बर में मंगलसूत्र खाने वाली गाय के बहाने बचपन में कुछ निगल जाने के फ़ायदे और नुकसान.
- वॉट्सऐप पर ऑडियो की शक्ल में आई कई चिट्ठियों का ज़िक्र. पटना के एक लिस्नर के बहाने वितंडावाद का मतलब.
गोरखधंधा शब्द का मतलब, फ़्राइड चिड़िया के उपयोग और अफ़ग़ान आइडेंटिटी की ताक़त : तीन ताल, Ep 45
तीन ताल के 45वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि 'बाबा' और कुलदीप 'सरदार' से सुनिए :
- ताऊ की खरखराती हुई आवाज़ और उनके व्यक्तित्व पर जी डी पांडेय की बारीक़ नज़र और हिन्दी सीखने की उनकी ललक के क़ायल कुलदीप सरदार.
- हरियाणा में गोरखधंधा शब्द बैन हुआ. इस बहाने इस शब्द के जन्म, अर्थ और इस्तेमाल पर बात.
- शहरों के नाम बदलने पर क्या लोग नये नाम के आदी हो जाते हैं? काण्ड शब्द से परहेज़ क्यों है? सुंदर काण्ड सही है तो 'काकोरी काण्ड' में क्या दिक़्क़त है
- बिज़ार ख़बरों में 'ट्विटर बर्ड' को फ़्राई करने वाले कांग्रेसियों को ताऊ की मुफ़्त सलाह. देश-दुनिया के अनूठे प्रदर्शनों पर बात.
- कई ट्राइब्स में विभक्त होने के बाद क्यों अफ़ग़ान आइडेंटिटी मजबूत है? ताऊ ने क्यों कहा कि फिलहाल तालिबान को डिगा पाना बहुत मुश्किल?
- बाबा ने क्यों कहा कि तालिबान चीन के लिए बुआ का दामाद है. खजाने पर बैठे अफगानिस्तान के सहारे तालिबान, चीन और पाकिस्तान का भारत के ख़िलाफ़ कॉकटेल.
- ख़ुफ़िया सूचनाओं के सम्बन्ध में भारत कहाँ चूक गया और क्यों अब बहुत कठिन है डगर पनघट की.
- बिज़ार ख़बर में साँप ने आदमी को काटा, आदमी ने पलटकर सांप को काटा, सांप की मौत. ताऊ और बाबा के सांप के साथ प्रयोग.
- और न्योता वाले श्रोता में भारत के 'पश्तून' बुंदेलखंड से आई एक लिसनर की ऑडियो चिट्ठी और उनकी तीन ताल के ठलुओं से शिक़ायत.
प्रड्यूसर: शुभम तिवारी
साउंड मिक्सिंग: कपिल देव सिंह
अपनी पसंद के पॉडकास्ट सुनने का आसान तरीक़ा, हमें सब्सक्राइब करें यूट्यूब और टेलीग्राम पर. फेसबुक पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.
गोरखधंधा शब्द का मतलब, सबसे अनूठे प्रोटेस्ट और अफ़ग़ान आइडेंटिटी की ताक़त : तीन ताल, Ep 45
तीन ताल के 45वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि 'बाबा' और कुलदीप 'सरदार' से सुनिए :
- ताऊ की खरखराती हुई आवाज़ और उनके व्यक्तित्व पर जी डी पांडेय की बारीक़ नज़र और हिन्दी सीखने की उनकी ललक के क़ायल कुलदीप सरदार.
- हरियाणा में गोरखधंधा शब्द बैन हुआ. इस बहाने इस शब्द के जन्म, अर्थ और इस्तेमाल पर बात.
- शहरों के नाम बदलने पर क्या लोग नये नाम के आदी हो जाते हैं? काण्ड शब्द से परहेज़ क्यों है? सुंदर काण्ड सही है तो 'काकोरी काण्ड' में क्या दिक़्क़त है
- बिज़ार ख़बरों में 'ट्विटर बर्ड' को फ़्राई करने वाले कांग्रेसियों को ताऊ की मुफ़्त सलाह. देश-दुनिया के अनूठे प्रदर्शनों पर बात.
- कई ट्राइब्स में विभक्त होने के बाद क्यों अफ़ग़ान आइडेंटिटी मजबूत है? ताऊ ने क्यों कहा कि फिलहाल तालिबान को डिगा पाना बहुत मुश्किल?
- बाबा ने क्यों कहा कि तालिबान चीन के लिए बुआ का दामाद है. खजाने पर बैठे अफगानिस्तान के सहारे तालिबान, चीन और पाकिस्तान का भारत के ख़िलाफ़ कॉकटेल.
- ख़ुफ़िया सूचनाओं के सम्बन्ध में भारत कहाँ चूक गया और क्यों अब बहुत कठिन है डगर पनघट की.
- बिज़ार ख़बर में साँप ने आदमी को काटा, आदमी ने पलटकर सांप को काटा, सांप की मौत. ताऊ और बाबा के सांप के साथ प्रयोग.
- और न्योता वाले श्रोता में भारत के 'पश्तून' बुंदेलखंड से आई एक लिसनर की ऑडियो चिट्ठी और उनकी तीन ताल के ठलुओं से शिक़ायत.प्रड्यूसर: शुभम तिवारी
साउंड मिक्सिंग: कपिल देव सिंहपाकिस्तान को कब काटेगा तालिबान, आज़ादी क्या होती है और चुटिया कट जाने का ग़ुस्सा : तीन ताल, Ep 44
तीन ताल के 44वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि 'बाबा' और कुलदीप 'सरदार' से सुनिए:
- आज तक रेडियो के व्हाट्सएप नम्बर की लॉन्चिंग. क्या भेजें और क्या नहीं? किसी ज़माने में बाबा को लोग डायरेक्टरी क्यों कहते थे?
- व्हाट्सएप जोक्स कितनी तरह के होते हैं? फ़ैमिली जोक्स के एस्थेटिक्स इतने बुरे क्यों? 'जय ब्राह्मण' ग्रुप की कहानी.
- अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान के बढ़ते कब्ज़े के बहाने वहाँ के हालात पर बात. ताऊ ने क्यों कहा कि तालिबान से पहले पाकिस्तान का कुछ करने की ज़रूरत है.
- धर्म चाहने वालों को भी धार्मिक राज्यों से चिढ़ क्यों है? मज़बूत तालिबान कल को पाकिस्तान के लिए भी मुश्किलें पैदा कर सकता है क्या?
- भारत अफ़ग़ानिस्तान में कुछ क्यों नहीं कर रहा? ताऊ की भारत सरकार से अपील, इन अफ़ग़ानियों को ज़रूर बचा लाएँ.
- आज़ादी का मतलब ताऊ, बाबा और सरदार के लिये क्या है? बाबा को किस आज़ादी की तलाश बरसों रही?
- आज़ादी मिलती है या हासिल करनी पड़ती है? बाबा ने 10वीं क्लास में आज़ाद होने के लिये क्या किया? क्या कोई आज़ाद नहीं? ताऊ और बाबा ने दो कहानियों के माध्यम से आज़ादी का मायने समझाया.
- 'सादा जीवन उच्च बिज़ार' में चोटी कट जाने पर आहत हुए पण्डित जी की चर्चा. किस बात पर बाबा ने पण्डित जी का साथ दिया.
- मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर से आई एक लिसनर की चिट्ठी जिसने हमें गुदगुदाया. ताऊ ने क्यों कहा श्रोता बनना है तो नागेन्द्र जी की तरह बनें.
- और कुछ बातें घेवर के बारे में.
प्रड्यूसर: शुभम तिवारी
साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
अपनी पसंद के पॉडकास्ट सुनने का आसान तरीक़ा, हमें सब्सक्राइब करें यूट्यूब और टेलीग्राम पर. फेसबुक पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.
ओलम्पिक के सबसे यादगार दृश्य, ट्रेन यात्राओं की ख़ुराफ़ातें और क़िस्मत खोलने वाला मीम: तीन ताल, Ep 43
तीन ताल के 43वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि 'बाबा' और कुलदीप 'सरदार' से सुनिए :
-बाबा की लखनऊ यात्रा और पंचायत आजतक का सारतत्व. सोशल मीडिया पर डाले गए नीलकमल की तस्वीर में छिपा सन्देश.
-लोक और शास्त्रीय गायक कैसे बताशे और गट्टे का इस्तेमाल करते थे?
-ओलम्पिक के टेकअवेज. बाबा ओलम्पिक में किस पदक के जीतने पर प्रेम में विभोर हैं और क्यों सरकारों का पारितोषिक दुखांत लिए हुए है.
-ओलम्पिक के अच्छी तस्वीरों में नत्थी कुरूपता, भ्रष्टाचार, फर्ज़ीवाड़ा और नौकरशाही का दबाव.
-क्रिकेट को गरियाये बिना क्या दूसरे खेलों का उत्थान हो सकता है? क्यों क्रिकेट की ही तरह हॉकी और दूसरे खेलों का उभार और बाजार न हो सका?
-क्या जेनेटिक्स भी प्रदेश और देश का खेलों को प्रभावित करता है? ताऊ ने किस बात पर कहा कि स्वेटर सबको बुनना चाहिये जबकि बाबा ने कहा कि इसने बहुतों को बिगाड़ा है.
-ओलम्पिक के चुनिन्दा दृश्यों पर बात. खेल में प्रोटेस्ट दर्ज कराना कितना सही. बाबा और ताऊ के अलहदा विचार.
-बात ट्रेन के रोमांच और मुश्किलात की. ट्रेन के कुरूप और सुन्दर दृश्यों की कहानी. ताऊ और बाबा की शुरुआती ट्रेन यात्राएँ और खुराफ़ात.
-क्यों ट्रेन की यात्रा को बाबा और ताऊ ने सर्वोत्तम कहा? वे चीज़ें जो सिर्फ रेलवे स्टेशनों पर ही मिलती थीं.
-ट्रेन के टीटीयों से बाबा की अगाध मित्रता और मजिस्ट्रेट चेकिंग के प्रसंग और ट्रेन यात्राओं में मिलने वाले ज्ञानी, अज्ञानी, औंचक और भौंचक किस्म के लोग.
-लैपटॉप और मोबाइल ने कैसे ट्रेन की संस्कृति बिगाड़ दी है. कहाँ लुप्त हो गए ट्रेन से पंखा और बल्ब चुराने वाले. और सरदार को अपनी शुरुआती ट्रेन यात्रा से मिला सबक - गाड़ी चलेगी तो हवा लगेगी.
-बिज़ार ख़बर में एक मीम बनाकर रातों रात लखपति हुए हुए पाकिस्तान के दो दोस्तों की कहानी और रिश्ते में अगर दरार आये तो उसे भी क्यों सबको बताना चाहिये.
-और आख़िर में तीन ताल के लिए भोपाल से आई पहली हस्तलिखित चिट्ठी जिसे बाबा ने प्रेमपत्र का नाम दिया.
प्रड्यूसर: शुभम तिवारी
साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
क्यूट इंडिया मूवमेंट, अनन्य-जघन्य दोस्त और अलबेले नाम: तीन ताल Ep 42
तीन ताल के 42वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि 'बाबा' और कुलदीप 'सरदार' से सुनिए :
- क्यों जीवन का असल मतलब 'बयालीस यानी फोर्टी टू' ही है?
- अगस्त 2021 की आमद, ताऊ ने लॉन्च किया 'क्यूट इंडिया मूवमेंट'. सरदार ने किया अनुमोदन. बाबा बने महामंत्री.
- ममता बनर्जी दिल्ली में क्या तलाश रही हैं? बाबा ने क्यों कहा कि ममता ग़लत राजनीतिक फ़ैसले नहीं लेतीं.
- एक जज की हत्या के बहाने 'मर्डर बाय एक्सीडेंट' की बात.
- बिज़ार ख़बर में दिल्ली के एक टैटू मैन के बहाने गोदना से जुड़ी यादें. महिलाओं और दलितों का गोदना और धर्म बचाए रखने की चाह. बाबा के टैटू की कहानी.
- फ्रेंडशिप डे के बहाने अनन्य और जघन्य दोस्तों के किस्से. ताऊ ने क्यों कहा कि दोस्ती बचपन की होती है, बाद के सिर्फ रिश्ते होते हैं.
- बाबा के तीन दोस्त. सरदार की अपने दोस्त 'झोला' को चुनौती. क्या लड़का-लड़की दोस्त नहीं हो सकते?
- अजीबोगरीब और अलबेले नामों पर बात. बाबा ने क्यों कहा मुझे अपना नाम अजीब लगता है. नाम और काम का भेद और समानता.
- न्योता वाले श्रोता में पटना से आई तीन ताल और आजतक रेडियो के फाउंडिंग लिसनर की चिट्ठी.
प्रड्यूसर: शुभम तिवारी
साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
रिश्तेदारों की जासूसी, ग़ुस्से के उपयोग और कचहरी की किच किच: तीन ताल Ep 41
तीन ताल के 41वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि 'बाबा' और कुलदीप 'सरदार' से सुनिए :
- ताऊ का तीन ताल में वापसी और उनकी गैरमौजूदगी पर आई एक चिट्ठी.
- बसपा के ब्राह्मण सम्मेलन के बहाने सत्ता और ब्राह्मण के रिश्तों पर बात. ताऊ ने क्यों कहा कि ब्राह्मणों को हाँकना मुश्किल और बाबा ने किस वजह से ब्राह्मणों को 'चींटा' कहा?
- पेगासस जासूसी मामले को ताऊ पैसे की बर्बादी क्यों मानते हैं. बाबा को क्यों लगता है कि सामान्य मानविकी की जासूसी करने की ज़रूरत.
- हमारी डेली लाइफ़ में जासूसी किस तरह पसरी हुई है, रिश्तेदार, पड़ोसी और खानदान की जासूसी.
- दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में 'तारीख पर तारीख' चिल्लाते हुए एक व्यक्ति ने की तोड़फोड़. इस बहाने फिल्मों में अदालतों के चित्रण पर बात जो असल तस्वीर से बिल्कुल अलग है. कचहरी से बाबा के मीठे और ताऊ के खट्टे अनुभल
- अल्बर्ट पिंटो और पाणिनि बाबा को ग़ुस्सा क्यों आता है? क्या ग़ुस्से की जीवन में कोई उपयोगिता हो सकती है? एक ग़ुस्साविहीन समाज की कल्पना.
- बात अफग़ानी समाज की. वहाँ के रहन सहन, खान पान, परिधान की. अफ़ग़ानी मेवे, अनार, रोटी, तन्दूर से लेकर खरबूजे की बात.
- अफग़ानिस्तान के जीवट तेवर का ज़िक्र, जिसने तीन महाशक्तियों को परास्त कर दिया. बाबा ने क्यों कहा कि उनके पास अफगानिस्तान का परमानेंट पासपोर्ट होना चाहिए?
- 'न्योता वाले श्रोता' में उत्तर प्रदेश के बलिया से आई चिट्ठी जिसमें शिकायत, प्रेम और धमकी का अद्भुत मिश्रण था.
प्रड्यूसर: शुभम तिवारी
साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
अपनी पसंद के पॉडकास्ट सुनने का आसान तरीक़ा, हमें सब्सक्राइब करें यूट्यूब और टेलीग्राम पर. फेसबुक पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.
देहाती दुष्टई के क़िस्से, गणित का ख़ौफ़ और खखारने वाले पड़ोसी : तीन ताल Ep 40
तीन ताल के 40वें एपिसोड में पाणिनि 'बाबा', कुलदीप 'सरदार', 'पढ़ाकू' नितिन और प्रतीक्षा 'पीपी' से सुनिए:
- ताऊ की गैरमौजूदगी से उपजा खालीपन भरने के लिए आये दो मेहमान.
- 'जय हो' तीन ताल का सर्वमान्य अभिवादन कैसे बना और इसके उच्चारण से क्या महसूस होता है.
- आज तक रेडियो के नए पॉडकास्ट 'पढ़ाकू नितिन' का प्रोमो लॉन्च और पहले एपिसोड पर कुछ मज़ेदार जानकारी.
- गाँव से गाँव कैसे ग़ायब होता जा रहा है और ऐसा होने में समस्या क्या है? गाँव को गाँव बनाये रखकर भी क्या मिलेगा?
- दो तरह के गाँवों का ज़िक्र, एक जिसे मर जाना चाहिए था लेकिन वो मरा नहीं जबकि दूसरा वो जो मर गया जिसे ज़िंदा रहना चाहिए था.
- गाँव के सभी लोग भोले होते हैं, ये कितना बड़ा झूठ है, कुछ क़िस्से और आपबीती.
- गाँधी और आम्बेडकर का गाँवों पर विज़न कितना अलग था. औरतों के लिए गाँव ज़्यादा कष्टदायक क्यों हैं.
- स्कूल के उन विषयों पर बतकही जो सबसे कंटाल और सबसे बेकार लगते थे. बाबा और सरदार को बैंक जाने से क्यों डर लगता है और उसका तोड़ उन्होंने क्या निकाला?
- अलग-अलग विषयों के टीचर्स कैसे मारते थे और कैसे मार सकते हैं, कुछ रचनात्मक आइडियाज़.
- बिज़ार ख़बर में, वो महिला जो अपने घर में गाती थी पर वॉल्यूम ज़्यादा था इसलिए जेल पहुँच गई. अजीबोगरीब तरह से खखारने और छींकने वाले लोगों के क़िस्से?
- बीड़ी का विज्ञापन करते हुए वायरल हुई फुटबॉलर लियोनल मेसी की तस्वीर और इस बहाने माचिस की डिब्बियों और पटाखों को फ़िल्मी तस्वीरों के सहारे बेचने का चलन. गन्ना रस विक्रेता अब भी 'तेरे नाम' के हैंगओवर से क्यों नहीं निकल पाए?
प्रड्यूसर : शुभम तिवारी
साउंड मिक्सिंग : सचिन द्विवेदी
अपनी पसंद के पॉडकास्ट सुनने का आसान तरीक़ा, हमें सब्सक्राइब करें यूट्यूब और टेलीग्राम पर. फेसबुक पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.
झूठी क़समों की यादें, जूते बचाने का मोह और धार्मिक ठगों के अलबेले क़िस्से: तीन ताल, Ep 39
तीन ताल के 39वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि 'बाबा' और कुलदीप 'सरदार' से सुनिए:
- ताऊ के सफ़र का बनारस में पड़ाव और रास्ते के मशहूर ढाबे.
- हमारे यहाँ कौन खुलकर हँसता है और कौन नहीं, इसका पता लगा पाना कितना आसान, कितना कठिन.
- ख़ास लोग शपथ लेते हैं और आम लोग क़सम खाते हैं. कैसी है, शपथ, क़सम, संकल्प, प्रण, प्रतिज्ञा और हलफ की दुनिया.
- झूठी कसम के क़िस्से और चकमा देने की तरकीबें.
- बाबा ने क्यों कहा कि कसम खाने वाले दया के पात्र हैं और कसम की आधारशिला ही झूठ होनी चाहिए.
- बिज़ार ख़बर में तमिलनाडु के उन मंत्री का ज़िक्र जिनकी धोती और जूते गंदे न हो इसलिए वे एक मछुआरे के कंधे पर सवार हो गए. इस बहाने कंधों पर चढ़ने और जूते बचाने के मोह पर बात.
- बात धार्मिक नगरियों के अलबेले ठगों की. बनारस वाले, वृंदावन वाले, देवघर और गया वाले, गमछा वाले और चादर वाले किन किन तरकीबों से ठगते हैं. बाबा को क्यों सरदार ने ठगों का सरगना कहा ?
- सरदार का कालका जी मन्दिर में संस्थागत भ्रष्टाचार का अनुभव और उस ठग की स्मार्टनेस का क़िस्सा जिसने बाबा के हित-मित्रों को चूना लगा दिया. ताऊ की धार्मिक ठगी को संस्थागत करने की माँग.
- और 'न्योता वाले श्रोता' में संस्कृत और दर्शन के विद्वान कोलेन्द्रदास जी की पाती और उस पर ताऊ और बाबा का जवाब.
प्रड्यूसर : शुभम तिवारी
साउंड मिक्सिंग : कपिल देव सिंह
बचपन की चोरी, रोडवेज़ के ड्राइवर की नींद और बारात की पिटाई के क़िस्से: तीन ताल, Ep 38
तीन ताल के 38वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि 'बाबा' और कुलदीप 'सरदार' से सुनिए:
- बेबाक बुधवार के बहाने जम्मू कश्मीर की नून चाय और चीनी की कमी पर बात. चीनी जब राशन की दुकानों पर मिला करती थी.
- वेब सीरीज़ 'रे' की चार कहानियों में से कौन सी देखने लायक है? 'हंगामा क्यों है बरपा' में मनोज बाजपेयी क्यों ग़ज़ल गायक नहीं लगे.
- ताऊ, बाबा और सरदार की पहली चोरी के क़िस्से. कैसे एक चुंबक से पकड़ी गई ताऊ की चोरी और आम चुराने में उनके लिए ब्लेड का क्या उपयोग था?
- पाणिनि बाबा बचपन में क्या चुराते रहे, जो उन्होंने अब तक नहीं छोड़ा. ब्योरा ऐसा है कि सबका चोरी करने का मन हो जाए. मौर्या जी के खेत से खीरा और ककड़ी चुराने का क़िस्सा.
- कुछ चीज़ें जिनकी बनावट ही ऐसी है कि ख़रीदने जाएं और दाम पूछते पूछते थोड़ी सी दबा लें- मटर, मूंगफली, गुड़, अंगूर.
- क़िस्सा जब जेएनयू में पकड़ा गया चोर और बुलाई गई जनरल बॉडी मीटिंग.
- ऑफिस में काम के दौरान मीम और नेटफ्लिक्स देखने में क्या समस्या है? ताऊ की फेसबुक और इंस्टाग्राम से क्यों नहीं बनी और ट्विटर से दोस्ती क्यों हो गई.
- नींद पर बात. ताऊ को दिन में सोने से नफ़रत क्यों हो गई थी और क्यों उनके सपनों पर एक वेब सीरीज़ बन सकती है?
- बुरे दिनों में सरदार ने नींद को कैसे बुलाया? और बाबा ने बताया जगने और उठने का फर्क. हरियाणा रोडवेज़ के ड्राइवर ने अपनी नींद का क़िस्सा सुनाया तो बाबा के क़दमों तले ज़मीन खिसक गई.
- 'शादीराम घरजोड़ा' वाले किरदारों के क़िस्से. शादियों में बिचौलियों को क्या क्या संभालना पड़ता है और बारातियों की पिटाई की ख़बर सुनकर बुरा क्यों नहीं लगता.
- न्योता वाले श्रोता में यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ बिहार के बक्सर से आई एक चिट्ठी, जिन्हें तीन ताल का सुनना ऐसा लगता है जैसे गंगा की धार से पोखर भर गया हो.
बेस्ट कार कौन सी, पशु मल के उपयोग और क़िस्से कश्मीर के: तीन ताल, Ep 37
तीन ताल के 37वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि 'बाबा' और कुलदीप 'सरदार' से सुनिए :
- ताऊ किस वेब सीरीज़ को दूसरी बार देख रहे हैं और बाबा ने कबीर के किस पद को हीरा बताया? उस इकलौते संगीतकार की बात जो कबीर तक पहुंच पाए, शेष अभी रास्ते में हैं.
- अवधी में कहा जाने वाला 'दुइ ठो' , भोजपुरी में 'दू गो' और बंगाली में 'दो टा' कैसे हो जाता है.
- ताऊ और बाबा की पसंदीदा कारों की बात. ताऊ को पहली कार किसने दी और बाबा ने क्यों ताऊ के कहने पर अपनी कार बदली.
- कार भारत में प्रिविलेज है या ज़रूरत है? 'बेकार' और 'कारसेवा' जैसे शब्दों के मायने और अर्थसंकोच.
- कश्मीर के खान-पान, कल्चर और मेहमान नवाज़ी पर बातचीत. कहवा, कांगड़ी और वाज़वान के क़िस्से और आख़िर में ताऊ की कश्मीरियों और सेना के जवानों से अपील.
- 800 किलो गोबर चोरी हो जाने के बहाने पशुओं के मल की उपयोगिता पर बात. बिल्ली, बकरी, घोड़े और गधों के मल के अलग अलग नाम और मुहावरों में उनके इस्तेमाल. बिल्ली के मल से काजल बनने की किंवदंती.
- 'साड्डा जीवन, उच्च बिज़ार' में अटपटे बयानों वाले फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते की खिंचाई.
- और, आख़िर में न्योता वाले श्रोता में तीन ताल के अमेरिकी लिसनर नितिन व्यास की चिट्ठी जिन्होंने ताऊ का तकियाक़लाम खोज निकाला है.
अनूठे तकियाकलाम, कौओं से मुहब्बत और सबसे अच्छे विज्ञापन: तीन ताल, Ep 36
तीन ताल के 36वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि 'बाबा' और कुलदीप 'सरदार' से सुनिए :
लोगों के अनूठे तकियाकलाम. बेर सराय के ताऊ की यादें. तकिया कलाम की मनगढ़ंत परिभाषा. चुनाचे और अगरचे का मतलब.
कौओं पर आई एक स्टडी के बहाने कौआ महात्म्य की बात. कौओं की कहानियाँ. कौओं से जुड़े पूर्वाग्रह.
फुटबॉलर रोनाल्डो के कोका कोला की बोतल हटाने के बहाने विज्ञापनों की माया पर बात. विज्ञापनों के असर और बेअसर होने को चर्चा. ताऊ और बाबा की स्मृति में दर्ज कुछ देसी विज्ञापन.
तमिलनाडु में गैर ब्राह्मणों को पुजारी बनाये जाने की चर्चा के बहाने बात प्रतिरोध की. कितना प्रतिरोध, किसे नसीब! इसके चरमोत्कर्ष की चाह कितनी सही?
ताऊ ने क्यों कहा सामाजिक न्याय धर्म की विदाई के बिना सम्भव नहीं?
अनजान गाँव में चले गए हों तो दिशाज्ञान कैसे करें. और तमिलनाडु सरकार का क्रांतिकारी लगने वाले फ़ैसले से आगे की बात.
और, आख़िर में न्योता वाले श्रोता में लिसनर पंकज की चिट्ठी जिन्हें तीन ताल का ऑडिटर जनरल घोषित किया गया. ताऊ के आस्तिक से नास्तिक हो जाने की यात्रा.
अपनी पसंद के पॉडकास्ट सुनने का आसान तरीक़ा, हमें सब्सक्राइब करें यूट्यूब और टेलीग्राम पर. फेसबुक पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.
पुलिस का ह्यूमर, थपड़ियाने की सही तकनीक और श्रीकांत तिवारी से मिले सबक: तीन ताल, Ep 35
तीन ताल के 35वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि 'बाबा' और कुलदीप 'सरदार' से सुनिए:
- कोरोना की स्थिति में सुधार और बदलते मौसम से राहत मिल रही है या नहीं? बारी-बारी से कोड़े और प्याज की सज़ा के फेर में फंसे आदमी की कहानी और बेमौसम बारिश के सुख-दुख.
- बाबा ने क्यों कहा कि क्लबहाउस और ट्विटर स्पेसेस पर ध्यान से थूकना चाहिए. विवादों से बचने के ताऊ के टिप्स.
- घाघ पत्रकारों ने कैसे मीना कुमारी फंसाया. बोलने की बीमारी और गधों को घाट तक पहुँचाकर पानी पिलाने वाले लोग.
- बात फरीदाबाद पुलिस के ट्विटर अकाउंट की, जो पुलिस कार्रवाई की सूचना मज़ाकिया छौंक लगाकर देता है. इसी बहाने पुलिस वालों के सेंस ऑफ ह्यूमर के किस्से. ताऊ के मुंह से दो-चार हरियाणवी बातें.
- बाबा के ढाबा केस से हमें क्या शिक्षा मिलती है? पनियल पनीर की सीमाएं और ताऊ ने क्यों कहा कि मैं 'भायरल' के पीछे नहीं भागता'.
- 'साड्डा जीवन, उच्च बिज़ार' में बात 'जॉइंट फ़ॉर जैब' वाले देश 'अमरिक्का' की. वैक्सीन की हिचक भारत में कैसे मिटेगी, बाबा के पास एक आइडिया है, जिसके बाद लोग रगड़ के वैक्सीन लगवाएंगे.
- फ्रेंच राष्ट्रपति को पड़े थप्पड़ के बहाने थप्पड़ की शास्त्रीय विवेचना. हिंसा की पहली अभिव्यक्ति थप्पड़ कैसे बना? थप्पड़ और लप्पड़ का फर्क. ताऊ और बाबा के बचपन के किस्से और लाफ़ा मारने की सही तकनीक. ताऊ ने क्यों कहा कि थप्पड़ का सलीका ग्रामीण महिलाओं को है, शहर वालों को नहीं.
- फैमिली मैन के सीजन 2 पर बात. ताऊ ने क्यों कहा कि सबके जीवन में 'चेल्लम सर' हों न हों, जेके ज़रूर होना चाहिए. श्रीकांत तिवारी को याद करते हुए यंग मैनेजर्स और उम्रदराज़ कर्मचारियों के लिए टिप्स.
- और 'न्योता वाले श्रोता' में जम्मू कश्मीर के एक गांव से आई लिसनर अरपना चंदेल की चिट्ठी पर बात और तीन ताल के तिकड़ी का माफीनामा.
अपनी पसंद के पॉडकास्ट सुनने का आसान तरीक़ा, हमें सब्सक्राइब करें यूट्यूब और टेलीग्राम पर. फेसबुक पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.
कैंची साइकिल की यादें, भगौड़ों की बातें और मृत्यु का सही समय : तीन ताल, Ep 34
तीन ताल के 34वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि 'बाबा' और कुलदीप 'सरदार' से सुनिए:
दो जून और तीन जून के बीच का अंतर और तीन बेर खाने वाली रानी की कहानी
हिन्दी के लिए बाबा का बिगिनर्स गाइड. कौन से उपन्यास पढ़ें और भाषा को कैसे बरतें. ताऊ की पढ़ी आखिरी उर्दू किताब का ज़िक्र.
बात साइकिल की जो अवध में 'सयकिल' हो गयी. जिसने अपने डंडे सरीखे कंधों पर जाने कितनी उम्मीदों और सपनों का बोझ उठाया.
बाबा और ताऊ के बचपन में साइकिल की यादें, और ताऊ टू व्हीलर चलाना क्यों नहीं सीख पाये.
पलायन में साइकिल ही काम क्यों आती है. साइकिल से जुड़ी फिल्में और एक नज़्म.
'बिज़ार' ख़बरों में सलमान की कहानी जिसने जेल जाने की चाहत में प्रधानमंत्री को धमकी दे डाली.
जेल की आज़ादी और खुले में क़ैद. कारागार, कारावास और बन्दीगृह का फ़र्क़.
मुख़्तसर सी चर्चा भगौड़ों पर. भगौड़ा शब्द की परिधि में कौन-कौन आता है और भाग जाने की उपयोगिता.
मेहुल भाई के लिए सरकार ने जाल तो अच्छा बिछाया पर गरारी कहाँ फँस गयी?
क्या होगा जब इंसान डेढ़ सौ साल जीने लगेंगे? बूढ़ों का देश कैसा होगा? लम्बी ज़िंदगी और बड़ी जिन्दगी का फ़र्क़.
बाबा ने क्यों कहा कि मौत पाकिस्तानी क़व्वाल अज़ीज़ मियां की तरह होनी चाहिए.
और आखिर में 'न्योता वाले श्रोता' में हमारे लिसनर ज्ञानदत्त पाण्डेय का ब्लॉग जिसमें उन्होंने तीन ताल का बारीक और ईमानदार एनालिसिस किया है और इस पर बाबा और ताऊ का जवाब.
GPS की नक्शेबाज़ी, आँसू बहाने का प्रोटोकॉल और बिज़नेस क्लास के चमगादड़ : तीन ताल, Ep 33
तीन ताल के 33वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि 'बाबा' और कुलदीप 'सरदार' से सुनिए :
-बेबाक बुधवार में आयुर्वेद और एलोपैथी पर हुई चर्चा का सार और अगली चर्चा का निमंत्रण.
-मैप के मिसहैप पर बात और जीपीएस के साथ हमारे संयोग और प्रयोग.
-बनारस और दिल्ली 6 में क्यों फेल कर जाता है मैप? ताऊ और बाबा की आपबीती.
-नक्शा क्या है? नक्शेबाज़ी क्या है? बीड़ी बुझाकर, पान थूककर और गुटखा हाथ में लेकर रास्ता बताने वालों को सलाम. भटकना क्यों जरूरी है?
-बिज़ार ख़बर में हवा में विवाह करने वाले कपल की चर्चा और उस चमगादड़ की भी जो विमान से अमेरिका जाना चाहता था.
-आँसू बहाने के लिये हैं या पीने के लिये? घटिया फिल्में देख कर रोने के ताऊ और बाबा के अनुभव और बाबा ने क्यों कहा कि आँख से कोई नहीं रोता?
-आँसुओं का संगीत और साहित्य. शादियों में विदाई का रूदन जिससे बचने के लिये बाबा मौका-ए-वारदात से गायब हो जाते हैं.
-औरतें पुरुषों से ज्यादा क्यों रोती हैं? कोई किसके सामने रोये और किसे बनाए "क्राय-बडी"?
-और क्या हो अगर सरकारें आँसू गैस के बजाय लाफिंग गैस का इस्तेमाल शुरू कर दें?
-और आखिर में चार बातें अवधी और अंगिका पर.
अपनी पसंद के पॉडकास्ट सुनने का आसान तरीका, हमें सब्सक्राइब करें यूट्यूब और टेलीग्राम पर. फेसबुक पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.
मच्छरों का म्यूटेशन, राष्ट्रवाद को कैसे रिक्लेम करें और हाय फ़लस्तीन: तीन ताल, Ep 32
तीन ताल के 32वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि 'बाबा' और कुलदीप 'सरदार' से सुनिए:
- संपूर्ण मच्छर शास्त्र. मच्छर कहां से आए, कान में वो क्या कहना चाहते हैं, जिसे हम कभी समझ नहीं पाए? मच्छरों के साहस और इवॉल्व होने की कहानी.
- क्या राष्ट्रवाद को रिक्लेम किया जा सकता है? तीन ताल के लिसनर अभिषेक ठाकुर की चिट्ठी के बहाने पुराने, नए और आदर्श राष्ट्रवाद पर बात. भारतीय मुसलमानों ने धोती और सिंदूर का त्याग कर दिया तो इसका ज़िम्मेदार कौन है और क्या राष्ट्रवाद में संशोधन संभव है?
- इंडिविजुअल नेशनलिज्म कोई चीज़ हो सकती है क्या? और उन तीन मज़बूत नायकों की बात जो भारत में आधुनिक समावेशी राष्ट्रवाद की नींव हो सकते थे, पर ऐसा होने नहीं दिया गया.
- क्यों कांग्रेस को सेक्युलरिज्म की राह नहीं छोड़नी चाहिये? ताऊ की उन चिट्ठियों का ज़िक्र जिनका राजीव गांधी जवाब दिया करते थे और कांग्रेस पर प्रधानमंत्री मोदी की किस बात से सहमत हैं बाबा?
- इजरायल और फलस्तीन मसले का हल क्या है? दोनों के बीच की 'मध्यस्थता' को क्यों बाबा ने चतुरी काका और रामसुमेर दीक्षित की बतकही से जोड़ा? हमास का 500 डॉलर बनाम इजरायल का लाख डॉलर और ताऊ की कविता हाय फलस्तीन. भारत ने क्यों इजरायल का पानी तो पी लिया लेकिन नमक खाने से परहेज़ किया ?
- और बिज़ार ख़बर में बात पंकज के प्यार की और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उसके निबाह की.
कोरोना जनित छुआछूत, चिकन के साथ चावल बेहतर या लिट्टी और जातिसूचक शब्दों पर लगाम: तीन ताल, Ep 31
तीन ताल के इस एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि 'बाबा' और कुलदीप 'सरदार' से सुनिए…
- ट्विटर स्पेसेस की चर्चा जहाँ हर बुधवार को बेबाक बातचीत में तीन ताल के तिलंगों को लाइव सुन सकते हैं और अपनी बात भी रख सकते हैं.
- वायरस के लिये बालगंगाधर तिलक बनकर उभरे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री के बयान के बहाने इस पर चर्चा कि क्या कोरोना एक प्राणी है? और क्या वायरस को भी जीने का अधिकार है?
- वैक्सीन को लेकर पाणिनि बाबा की अम्मा की तीन चिन्ताएं और दो डोज़ के बीच बढ़ते गैप को लेकर ज़्यादा व्याकुल क्यों नहीं होना है? वैक्सीन फॉर्मूला शेयरिंग पर तीन ताल की काली ज़बान फिर सही साबित हुई?
- उनको वैक्सीन कैसे मिल रही है जिनके पास इंटरनेट नहीं है? और क्या इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सुझावों में दम है?
- क्यों विपक्ष की चिट्ठी और सुझाव पर ताऊ ने बात करने से मना कर दिया? सेंट्रल विस्टा को रोक देना कोई स्थायी समाधान नहीं, ऐसा ताऊ ने क्यों कहा?
- कोविड का मेंटल हेल्थ पर जो असर पड़ रहा है, उसकी वजह क्या है? वो मौत की आशंका है या अस्पृश्यता का संकट? तो फिर क्या करें? ताऊ का रामबाण सुझाव- ख़ुद को छुएं.
- बिज़ार स्टोरी में उन डॉक्साब पर बात, जो शराब से कोरोना ठीक करने का दावा करते हैं. साथ ही, चिकन के साथ चावल पहले परोसा जाए या लिट्टी? बारातियों की नक्शेबाज़ी और वलीमा पर पॉपुलर मेरठी की पॉपुलर नज़्म.
- क्यों शार्ली एब्दो का कार्टून सिर्फ हिन्दू धर्म नहीं, बल्कि सभी धर्मों पर आघात है? उस दौर की बात जब कार्टून में कटाक्ष होता था, कटार नहीं.
- मुनमुन दत्ता ने जिस जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया, उस अज्ञानता और भोलेपन को क्या नाम दें? क्यों जातिसूचक शब्दों का उच्चारण समस्या नहीं है, बशर्ते वो जाति इसे अप्रूव करे.
- और, न्योता वाले श्रोता में हमारे लिसनर सेवानिवृत्त ज्ञानदत्त पाण्डेय की चिट्ठी जिसमें उन्होंने तीन ताल को ठेला कहा और क्यों इसे हमने आभूषण की तरह ग्रहण किया. उनकी चिट्ठी के बहाने हिन्दी और अंग्रेज़ी के कुछ पॉडकास्ट के सुझाव.
अपनी पसंद के पॉडकास्ट सुनने का आसान तरीका, हमें सब्सक्राइब करें यूट्यूब और टेलीग्राम पर.फेसबुक पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.
वैक्सीन सबको कब मिलेगी, कोई कंगना क्यों बन जाता है और माँओं के साथ हमारी ज़्यादती: तीन ताल Ep 30
तीन ताल के इस एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि 'बाबा' और कुलदीप 'सरदार' से सुनिए
- उन इत्तेफ़ाक पर बात, जिन पर तीन ताल में बात होती है और वो सच साबित हो जाते हैं
-
- वैक्सीन की शॉर्टेज और उसको लेकर प्रचलित भ्रांतियाँ, क्यों बाबा ने ये कहा कि हिंदुस्तान में लोग निर्धन होने को तैयार हैं, नपुंसक कोई नहीं होना चाहता ! सरदार के वैक्सिन लगाने का फ़र्स्ट हैंड एक्सपीरियंस.
-
- ऑक्सीजन की उपलब्धता होते हुए भी क्यों हम उसकी किल्लत से जूझ रहे हैं और न्यूजीलैंड के दूतावास का यूथ कॉंग्रेस के अध्यक्ष को टैग कर ऑक्सीजन माँगना क्यों ग़लत नहीं ?
- क्यों ताऊ ने कहा कि तीसरी लहर की तैयारी पहले से होनी चाहिये ? क्योंकि पॉलिटिकल पंडित कहते हैं कि पहली 2014 में आई थी और दूसरी 2019 में.
- कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हो जाने के बहाने बात 'द कंगना फेनोमेना की , आख़िर क्यों फिल्मी परदे पर एक वीमेन सेंट्रिक किरदार निभाने वाली, बेबाक और संज़ीदा अभिनेत्री असल ज़िंदगी में ज़ाहिलपने की चादर ओढ़ लेती है ? व्यक्ति से अधिक इस विचार की बात.
- क्यों आज के वक़्त में तटस्थ होना सबसे कठिन ? क्यों ऐसे लोगों से दोनों खेमों को दिक्कत ?
- पश्चिम बंगाल में पोस्ट पोल हुए वायलेंस की बात , क्यों इस बार उसका रंग ज़ुदा और ये रंग किसी के हक़ में क्यों नहीं ?
- मदर्स डे के बहाने बात मां के स्नेह समर्पण की, क्यों वो महज़ ममता का चित्रण भर नहीं? माँ से जुड़ी चीज़ों का नौस्टैलज़िया और उनका फ़्री लेबर जिसे सबने त्याग समझा.
- न्योता वाले श्रोता में - दो लिसनर्स की चिट्ठी. ताऊ, बाबा और सरदार की ओर से उनकी पसंदीदा फ़िल्मों के रेकमेंडेशन.
अपनी पसंद के पॉडकास्ट सुनने का आसान तरीक़ा, हमें सब्सक्राइब करें यूट्यूब और टेलीग्राम पर. फेसबुक पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.
IPL बंद करने से क्या होगा, भगवान भरोसे कंट्री और बेईमानों के पकौड़े: तीन ताल Ep 29
तीन ताल के इस एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि 'बाबा' और कुलदीप 'सरदार' से सुनिए:
- हर तरफ मातम पसरा है, पर इसी माहौल में तीन ताल और इसके जैसी बतकही की ज़रूरत क्यों है? क्या फ़ियर को ह्यूमर काटता है?
- कोरोना के ग़मगीन माहौल में क्या आईपीएल टूर्नामेंट को रोक देना चाहिए? फिर उनका क्या होगा जो दफ़्तर की थकान और उदासी भरी ख़बरों के बीच क्रिकेट में कुछ पलों की राहत खोजते हैं? क्या कोई बीच का रास्ता हो सकता था कि आईपीएल भी जारी रहता और वो अश्लील भी न लगता?
- 'साड्डा जीवन, उच्च बिज़ार' में बात उन 52 लोगों की जो आसमान में कोरोना पॉज़िटिव हो गए.
- दो-चार बातें, वैक्सिनेशन प्रोग्राम पर. सरकार को क्यों कम से कम कोवैक्सिन का फॉर्मूला पेटेंट फ्री कर देना चाहिए?
- दुनिया भर से मदद के जो हाथ बढ़े हैं, उसके पीछे प्रधानमंत्री की कामयाब डिप्लोमेसी है या ग्लोबल विलेज का सहज नेचर?
- और क्या अंतरराष्ट्रीय मीडिया कवरेज में पश्चिमी देशों का भारत के लिए दुराग्रह भी दिखता है? क्या कुछ देश इस बात से ख़ुश हैं कि भारत आज फिर याचक की भूमिका में आ गया है.
- उन मुनाफ़िकों की चर्चा जो मुनाफाखोरी से बाज़ नहीं आ रहे. इन बेईमानों के पकौड़े कब तले जाएंगे?
- हरियाणा सरकार को मरने वालों का सही डेटा जुटाने से अधिक, बंदरों की गिनती करने की क्यों पड़ी है?
- न्योता वाले श्रोता में हमारे लिसनर सनी कुमार की फ़रमाइश पर बिहार के छपरा शहर पर बात.
- और आख़िर में दो फिल्मों और एक वेब सीरीज़ का रिकमेंडेशन, जो इस हफ्ते आप देख सकते हैं.
अपनी पसंद के पॉडकास्ट सुनने का आसान तरीका, हमें सब्सक्राइब करें यूट्यूब और टेलीग्राम पर. फेसबुक पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.
कोरोना की करुण तस्वीरें, वैक्सीन कहाँ से आएगी और सरकार अब क्या कर सकती है: तीन ताल Ep 28
तीन ताल के इस एपिसोड में कमलेश ताऊ, पाणिनि बाबा और कुलदीप सरदार से सुनिए:
क्यों हमें पॉडकास्ट सुनना चाहिये? पॉडकास्ट से दिमाग की कसरत कैसे होती है और क्यों ये टीवी से बेहतर है.
कोरोना वैक्सीन की प्राइसिंग के कनफ़्यूजन पर बात. क्यों सरकार को वैक्सीन बनाने वालों की बाँह मरोड़नी चाहिए थी?
इस मुश्किल समय में मदद करने वालों को समर्पित एक कविता.
प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना पर जो सम्बोधन दिया, उसका हासिल. एक भाषण क्या बदल सकता था?
शराब के ठेके पर कतार में खड़ी एक अधेड़ महिला को देख क्यों कुछ लोग हंसते हैं और कुछ की भौहें तन जाती हैं?
साक़ी कौन है जो सिर्फ़ पिलाती है, कभी साथ बैठकर पीती नहीं? क्यों पीने का शऊर सिर्फ़ फ़क़ीरों को आता है?
''साड्डा जीवन, उच्च बिज़ार' में कोरोना के दौर के चोरों पर बात. चोर जो पीपीई किट पहनकर आए और चोर जो वैक्सीन लौटा गया. इन चोरों से सरकारें क्या सीख सकती हैं?
एक और बिज़ार ख़बर, जब शहर के नाम से कन्फ्यूज हुआ फेसबुक और गाली समझकर उसका पेज हटा दिया. इसी बहाने भारत में अजीब नामों वाली जगहें और कैसे पड़ा उनका नाम?
मलयाली फ़िल्म 'द ग्रेट इंडियन किचन' के रसोई के दृश्यों में छिपी पितृसत्तात्मक व्यवस्था की कहानी और क्यों बॉलीवुड को मलयाली सिनेमा से सीखने की ज़रूरत?
न्योता वाले श्रोता के हिस्से में बिहार के छपरा से आये सनी कुमार की भावुक की चिट्ठी.
अपनी पसंद के पॉडकास्ट सुनने का आसान तरीका, हमें सब्सक्राइब करें यूट्यूब और टेलीग्राम पर. फेसबुक पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.
पादने की आज़ादी और बंगाली भद्रलोक के भरम: तीन ताल Ep27
तीन ताल के इस एपिसोड में कमलेश ताऊ, पाणिनि बाबा और कुलदीप सरदार से सुनिए:
- भ्रम पैदा करने वाले इस मौसम में 'ठंडी' कही जाने वाली चीज़ों पर भरोसा क्यों न करें. क्या खाएं और क्या पिएं.
- कोरोना के दौर में श्मशान-कब्रिस्तान से आ रही तस्वीरों ने क्या पोल-पट्टी खोल दी है?
- 'साड्डा जीवन, उच्च बिज़ार' में अजब-ग़ज़ब ख़बर: क्या वो सरफिरा था जिसने बारिश न होने से नाराज़ होकर ईश्वर की मूर्तियां तोड़ दीं?
- पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के बाद राहुल गांधी की एंट्री हुई. उनकी पहली रैली के तौर पर. कांग्रेस का गेमप्लान आख़िर क्या है? क्या कांग्रेस टीएमसी की हार का कारण बनने के अपयश से बचना चाहती है?
- पश्चिम बंगाल के भद्रलोक और उसकी समस्याओं पर बात. क्या वहां का 'कलाप्रेमी' समाज एक मिथ है? क्या वहां की सोसाइटी और राजनीतिक हिंसा के इतिहास में कोई विरोधाभास है?
- एक और अजब-ग़ज़ब 'बिज़ारोत्तेजक' ख़बर. एक व्यक्ति पर जुर्माना लगाया गया क्योंकि उसने पुलिस वालों के सामने पवन मुक्त कर दी थी. पाद को शालीन क्यों नहीं माना जाता? बचपन के किस्से, मुहावरे और पाद का संपूर्ण वांग्मय.
- राम नवमी से पहले राम पर बात. राम कौन हैं, क्या हैं? क्यों मर्यादा पुरुषोत्तम हैं? भारतीय समाज में वो इमाम-ए-हिंद हैं, विचार हैं या कोई सपना हैं? राम नाम जपने की सोशियोलॉजी. अपने अपने राम और अपनी अपनी व्याख्याएं. और सीता की अग्निपरीक्षा का मतलब.
अपनी पसंद के पॉडकास्ट सुनने का आसान तरीका, हमें सब्सक्राइब करें यूट्यूब और टेलीग्राम पर. फेसबुक पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.
पीके किधर चले, धर्म में अदालती उंगली और घुमक्क्ड़ ईवीएम: तीन ताल, Ep 26
तीन ताल के 26वें एपिसोड में कमलेश किशोर सिंह 'ताऊ', पाणिनि आनंद 'बाबा' और कुलदीप मिश्र 'सरदार' से सुनिए, इन विषयों पर बातचीत-
- तारीख़ और समय तय होने के बाद भी ताऊ क्यों वैक्सीन नहीं लगवा सके?
- ये हफ्ता या जीवन कैसा बीता, इस पर एक कविता और कुछ बातें.
- प्रशांत किशोर का ऑडियो वायरल होने का मतलब
- राजनीति में इशारों की महिमा: क्या हर बात एक इशारा होती है? अज़ीज़ मियां को याद करते हुए.
- बाबा क्यों फैज़ को पढ़ते हुए IPL से घिन करते हैं. 'लौट जाती है उधर को भी नज़र क्या कीजे.'
- लौटकर जो आ रहा है कोरोना
- इस बार क्या ले जाएगा कोरोना
- कोरोना की दूसरी लहर, वैक्सीन की कमी और मकड़जाल वाले प्रशासनिक फ़ैसले.
- वैक्सीन क्यों हेलमेट जैसी चीज़ है?
- बिज़ार स्टोरी में सिर मुंडवाने से कैसे एक आदमी बेरोज़गार हो गया.
- ईवीएम क्यों भटकती रहती है उम्मीदवारों के यहां.
- 18 की उम्र के बाद मरज़ी का धर्म चुनने की आज़ादी क्यों एक ढकोसला है?
- न्योता वाले श्रोता में इलाहाबाद से आशीर्वाद सिंह की जवाबी चिट्ठी.
- डॉक्टरों के पर्चे लिखने का तरीका और हैंडराइटिंग इतनी अजीब क्यों है?
अपनी पसंद के पॉडकास्ट सुनने का आसान तरीका, हमें सब्सक्राइब करें यूट्यूब और टेलीग्राम पर. फेसबुक पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.
हमारे भीतर के मूर्ख की तलाश, चुनाव में गोत्र का जिन्न और इंसानों को नंबर से पहचानने की कल्पना: तीन ताल Ep 25
आज तक रेडियो पर तीन ताल के 25वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि 'बाबा' और कुलदीप 'सरदार' से सुनिए-
- बुलंदशहर के पास सड़क किनारे कांजी वड़ा क्यों नहीं खाना चाहिए, ताऊ की आपबीती.
- मूर्ख दिवस की महत्ता. कौन किसे मूर्ख बना रहा है? क्या सब सबको मूर्ख बना रहे हैं? क्या हम सबके भीतर एक मूर्ख छिपा नहीं होता जिसे हम इस दिन दाना डालते हैं?
- रजनीकांत को दादासाहब फाल्के पुरस्कार मिलने का ऐलान हुआ है. उनकी 'लार्जर दैन लाइफ' छवि पर बात. ये भी कि क्यों असल सिनेमा जिसे सुधीजन पॉलिटिक्स कहते हैं, वहां एंट्री से पहले ही उनका एग्ज़िट हो गया.
- 'बिज़ारोत्तेजक' ख़बरों में शिव पार्वती के भेस में शादी करने वाले कीर्तन मंडली के दो कलाकार और ऐसी अनूठी शादियां. साथ ही वो चोर जिसने उम्मीद से ज़्यादा चुरा लिया तो हार्ट अटैक आ गया और चुराया हुआ पैसा इलाज में लगाना पड़ा.
- पश्चिम बंगाल के चुनावी मौसम से निकली है गोत्र और चोटी (शिखा) की बात जिसे हम दूर तलक ले गए हैं.
- म्यांमार में जो हो रहा है, उस पर भारत सिर्फ निंदा करके हाथ कैसे झाड़ सकता है?
- और बेबी पहिरै लागीं साटन
अब काहे मंगाए काटन, चना जोर गरम
चीनी और कॉटन के इम्पोर्ट पर पटीदार पाकिस्तान क्यों पलट गया? क्यों शांति के कबूतर फड़फड़ाते फड़फड़ाते शांत हो गए?
- आधार और पैनकार्ड लिंक कराने की आख़िरी डेट फिर आगे बढ़ा दी गई, ये सुनकर हंसी क्यों आती है.
- अपने नाम के आगे जाति का नाम लगाने से क्या आदमी खांचे में बंध जाता है? या न लगाने से क्या खांचे से बाहर निकल पाता है? क्या हो अगर हम लोग नाम से नहीं, नंबर से जाने जाएं. क्या तब चलेगी जाएगी कम्बख़्त जाति?
शराब पीने की सही उम्र, बरमूडा पहनने वाली लड़कियां और बनारस पर 5 अलौकिक बातें: तीन ताल, Ep 24
तीन ताल में इस बार कमलेश ताऊ, पाणिनि बाबा और कुलदीप सरदार से सुनिए-
- पल भर के लिए साहस देने वाली शराब पर बात, जिसे पीने की न्यूनतम उम्र तो दिल्ली सरकार ने घटा दी पर अधिकतम उम्र की सीमा कब तय होगी? 21 साल के लड़के का लिवर बनाम 45 साल के आदमी का लिवर.
- चुनावी समय की मिसॉजिनी पर बात. बरमूडा कहां से आया और कहां से आई ये सोच जो अंग्रेज़ी के आठ में स्त्री का शरीर देखती है?
- बिहार विधानसभा में विधायकों से मारपीट के बहाने, पुलिस बिल और पुलिस सुधार पर बात. मज़बूत पुलिस का विचार क्यों कमज़ोर लोकतंत्र की निशानी है?
- पांच अलौकिक बातें जो बनारस को शहर नहीं, सभ्यता बनाती हैं. बनारस जाएं तो क्या करें, क्या खाएं.
- विधायक के हाल पूछने पर 'हाल क्या है दिलों का ना पूछो सनम' कहने वाले दारोगा जी हुए सस्पेंड. पुलिस महकमा रचनात्मकता को लेकर इतना असहिष्णु क्यों है?
अपनी पसंद के पॉडकास्ट सुनने का आसान तरीक़ा, हमें सब्सक्राइब करें यूट्यूब और टेलीग्राम पर. फेसबुक पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.